फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचएस की चहारदीवारी पर चला बुल्डोजर, बाल-बाल बचे बच्चे, हंगामा

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एडीए ने पीडी टंडन मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के के लिए रविवार को अचानक बीएचएस की चहारदीवारी गिरा दी। इस दौरान कॉलेज मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे कुछ बच्चे बाल बाल बच गए। कॉलेज प्रबंधन ने मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध किया तो छात्रों और कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। कार्रवाई रोकने के  लिए कॉलेज प्रबंधन समय मांगता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महाराणा प्रताप चौराहा से धोबी घाट चौराहा तक बीएचएस समेत कई प्रतिष्ठानों की चहारदीवारी और एक  निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग का बाउंड्री वाल तोड़ दिया।
विज्ञापन


कुंभ कार्य के तहत एडीए पीडी टंडन मार्ग का चौड़ीकरण करा रहा है। इसके लिए बीच सड़क से 22.5 मीटर और दोनों तरफ 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। एडीए ने धोबीघाट से महाराणा प्रताप चौराहा तक बनी चहारदीवारी को अतिक्रमण माना। महायोजना के मुताबिक यहां अधिकांश निर्माण रोड बाइंडिंग की जद में हैं। एडीए के जोनल अधिकारी सुशील कुमार चौबे के मुताबिक ब्वाएज हाई स्कूल (बीएचएस) प्रबंधन को रोड बाइडिंग की जद में बनी चहारदीवारी हटाने के लिए 15 फरवरी को नोटिस जारी किया गया था।

एडीए ने नोटिस तामीला के बाद जवाब न मिलने के कारण रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बीएचएस की चहारदीवारी गिराने की कार्रवाई शुरू की। मैदान में मौजूद प्रधानाचार्य डीए ल्यूक समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी हड़बड़ा गए। कुछ एडीए अफसरों का विरोध कर हंगामा करने लगे। प्रधानाचार्य आदि कमिश्नर, डीएम और एडीए वीसी को फोन लगाने लगे लेकिन कोई लाइन पर नहीं आया। अफसरों को बताया गया कि बाथरूम, कैंटीन और गार्ड रूम टूटने से दिक्कत होगी लेकिन कोई कार्रवाई रोकने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी से वार्ता करने के लिए अफसरों ने आधे घंटे की मोहलत दी। अवधि पूरी होते ही दो घंटे में पीडी टंडन मार्ग स्थित जीएचएस की चहारदीवारी ढहा दी गई। प्रधानाचार्य आवास का गेट इस शर्त पर छोड़ा गया कि दो दिन में प्रबंधन उसे खुद हटा लेगा। कार्रवाई में प्रवर्तन दल के साथ एडीए के जोनल अधिकारी सुशील कुमार चौबे, प्रवर्तन अधिकारी ओएसडी आलोक पांडेय, एसडीएम सदर आयुष चौधरी, एसीएम रिंकी जायसवाल, सीओ श्रीशचंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीएचएस की भूमि राजकीय आस्थान की है या कॉलेज की निजी संपत्ति, इसका विवाद चल रहा है। प्रशासन कॉलेज की पूरी भूमि को सरकारी बता रहा है। वहीं कॉलेज प्रबंधन इसे निजी बता रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। बीएचएस के सामने वाली पटरी पर भी एडीए ने कार्रवाई करते हुए वर्किंग वूमेंस हॉस्टल की चहारदीवारी गिराई। यहां लोगों को 24 फरवरी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। दर्जनों दुकानों कई रेस्टोरेंट और शोरूम के साथ गैराज मालिकों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। जोनल अधिकारी के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने स्वत: निर्माण हटाने की सहमति दी है।
----------------
शहर के कई बड़े स्कूल भी कार्रवाई की जद में
नगर निगम और एडीए शहर में जिन सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करा रहा है, उन इलाकों में भी जल्द कार्रवाई होनी है। इनमें सिविल लाइंस के दो नामी बड़े कांवेंट स्कूल हैं। इन स्कूलों के प्रबंधतंत्र को मौखिक रूप से तो इसकी जानकारी दे दी गई है। कार्रवाई कानूनी पचड़े में न फंसे इसलिए नोटिस जारी करने का काम छुट्टियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा, ताकि कोई बाधा न आए। वैसे भी रोड बाइंडिंग के नाम पर की जा रही कार्रवाई में किसी तरह की कानूनी बाधा आने की संभावना कम ही है। कुंभ के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर महायोजना को ध्यान में रखकर कराए जाने हैं। वहीं विवेकानंद मार्ग, कीडगंज, लीडर रोड समेत कई मोहल्लों के सैकड़ों भवन अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित किए जा चुके हैं। जल्द ही शहर के पुरानी आबादी वाले क्षेत्रों में निगम और एडीए का बुल्डोजर गरजेगा।

 एडीए ने बिना किसी सूचना के छुट्टी के दिन कार्रवाई कर हजारों बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। इसके लिए समय मांगा गया लेकिन अफसरों ने नहीं सुनवाई नहीं की। परीक्षा के दौरान बच्चों को इस तोड़फोड़ से असुविधा होगी, इसका ध्यान नहीं रखा गया।
डीए ल्यूक, प्रधानाचार्य बीएचएस

कार्रवाई से पहले कॉलेज प्रबंधन को 15 फरवरी को ही नोटिस जारी किया गया था। उनकी तरफ से सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए। मौके पर कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्रवाई रोड बाइंडिंग के तहत की गई है। इसके लिए पैमाइश कराई जा चुकी है। पीडी टंडन मार्ग पर डिवाइडर से दोनों तरफ 22.5 मीटर सड़क चौड़ी होनी है।
विज्ञापन

सुशील कुमार चौबे, जोनल अधिकारी एडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें