Boleroswar pulled the young man from Bhadohi
भदोही से युवक को खींच ले आए बोलेरोसवार
शहर भर में घुमाने के बाद जार्जटाउन मेें छोड़कर भागे
रुपये-मोबाइल छीनने की चर्चा, पुलिस ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भदोही में टक्कर के बाद बोलेरोसवार ट्रक के क्लीनर को गाड़ी में खींचकर भाग निकले। उसे शहर लाकर घंटों घुमाने के बाद आरोपी सीएमपी के पास कार से धकेलकर भाग निकले। चर्चा रही कि रुपये व मोबाइल भी लूट लिए। हालांकि पुलिस लूट की बात से इंकार करती रही।
घटन शाम करीब छह बजे की है। जार्जटाउन में सीएमपी के पास बोलेरोसवार एक युवक को गाड़ी से धकेलकर भाग निकले। राहगीरों के पूछने पर युवक ने बताया कि वह ट्रक क्लीनर है। भदोही में बोलेरो में टक्कर लगने के बाद उसमें सवार चार-पांच युवकों ने उसे अपनी गाड़ी में खींच लिया और फिर उसे शहर ले आए। यहां घंटों इधर-उधर घुमाने के बाद उसे सीएमपी के पास गाड़ी से धकेलकर भाग निकले। इससे पहले उससे रुपये व मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन बोलेरोसवार आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। उधर भुक्तभोगी भी बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही चला गया। इस मामले में जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि टक्कर लगने के बाद बोलेरोसवार क्लीनर को गाड़ी में बैठाकर शहर ले आए थे। हालांकि लूट की बात गलत है। ट्रक मालिक से बात कर क्लीनर को उसके पास भेज दिया गया है।