शनिवार सायंकाल बोलेरो की तेज गति से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान घायलों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि घायल युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। घटना सोरांव-फूलपुर मार्ग के ठगहा गांव के समीप की है।
थरवई थानाक्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र अनुभव उर्फ राम मिलन (19) अपने मामा के लड़के आशीष कुमार (20) बाइक से नीलम को परीक्षा दिलाकर घर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि सोरांव-फूलपुर मार्ग के ठगहा गांव के समीप बाइक से पहुंचे ही थे कि फूलपुर की ओर से आ रही तेज गति की बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल अनुभव उर्फ राम मिलन (19) एवं आशीष कुमार (20) की मौत हो गई। जबकि घायल नीलम का सदर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। घटना में दोनों युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो परिजन में कोहराम मच गया। मृतक शव को पुलिस कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना मामले में पुलिस वाहन पर कार्रवाई की है।