फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अधिकारी पर छेड़खानी में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज में रहने वाले आयकर विभाग अफसर पर छेड़खानी में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के पति का आरोप है कि आरोपी अफसर उसकी पत्नी को देखकर अश्लील हरकतें करता है। विरोध पर गालीगलौज व मारपीट पर उतारू हो जाता है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला के पति की ओर से थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि आरोपी अफसर उसके पड़ोस में रहता है। जो शराब पीने का आदी है और आए दिन नशे में धुत होकर उसके घर के सामने आकर गालीगलौज करता है। यही नहीं उसकी पत्नी को देखकर अश्लील हरकत करता है। शनिवार देर रात भी उसने ऐसा ही किया। विरोध पर गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। यही नहीं मना करने पर उसकी 70 साल की बुजुर्ग मां को भी गालियां दी।
घटना की सूचना उसने दी तो 112 नंबर पुलिस पहुंच गई। लेकिन बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। भुक्तभोगी महिला के पति ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अफसर के आतंक से पूरा मोहल्ला डरा हुआ है और उसने उसकी पत्नी व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मामले में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर अश्लील हरकत, धमकाने व गालीगलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें