फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बंद मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 02 Oct 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मिश्रा बांध के दगवा गांव निवासी मृतक प्रमोद कुशवाहा कि फाइल फोटो
विज्ञापन
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी स्थित मिश्रा बांध दगवा में बृहस्पतिवार को बंद पड़े पुराने कच्चे मकान में 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। दो दिन से घर से लापता युवक की तलाश की जा रही थी। मकान से दुर्गंध उठने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दगवा निवासी रामबाबू कुशवाहा पैर से दिव्यांग हैं, जबकि उनकी पत्नी अनीता दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। उनका इकलौता बेटा प्रमोद कुशवाहा (26) मंगलवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बंद पड़े पुराने मकान से दुर्गंध आने पर लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो प्रमोद रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। प्रमोद की करीब 10 वर्ष पहले घूरपुर के उभारी गांव निवासी कंचन से शादी हुई थी। दंपती के पांच वर्षीय बेटा दिव्यांश और तीन वर्षीय बेटी पीहू हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें