फोटो कैप्शन: मांडा मृतक संजय यादव की फाइल फोटो।फोटो कैप्शन: मांडा युवक का शव मिलने के उपरांत म
क्षेत्र के धरांवनारा गांव स्थित ईंट-भट्ठे से एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव मंगलवार को हाईटेंशन टावर के नीचे गेहूं के खेत में मिला। दोपहर करीब दो बजे खेत में कटाई कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, काम छोड़कर लोग मौके पर जुट गए।
सूचना पर दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी संजय यादव (20) के रूप में हुई, जो अपने माता-पिता गंगोत्री व चंद्रिका यादव के साथ नवंबर 2025 से धरांवनारा के एक ईंट- भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, संजय मंदबुद्धि था और पिछले तीन-चार वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। संजय पहले भी दो-तीन बार हाईटेंशन टावर पर चढ़कर कूद चुका था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उसकी मौत हुई होगी, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां गंगोत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।