फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्रा का शव, घटना के कारणों का पता लगा रही पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी रही प्रतिमा कौशल (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी रही प्रतिमा कौशल (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कीडगंज थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मिर्जापुर के थाना सिटी के घुरहू पट्टी गांव निवासी श्याम लाल कौशल की बेटी प्रतिमा ने वर्ष 2025 में आईआईटी की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में वह कीडगंज के मधवापुर में किराये पर कमरा लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बगल के कमरे में रहने वाली उसकी सहेलियों ने उसे फोन लगाया लेकिन फोन उठा नहीं। काफी देर इंतजार के बाद जब कोई फोन नहीं आया तो उसने दरवाजा खटखटाया जो अंदर से बंद था।

दरवाजा न खुलने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। मकान मालिक ने पहुंचकर कीडगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर प्रतिमा का शव फंदे से लटका मिला। वीडियोग्राफी कराकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें