फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट शुरू होने के तीन घंटे पहले दिया जाएगा बोर्डिंग पास 

Fri, 10 Apr 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
After the end of the lockdown, the commissioner arrived at Prayagraj Airport to get information about the services. - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से विमानों की आवाजाही शुरू होने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रशासन के अफसरों की बैठक बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल में हुई इस बैठक में 15 अप्रैल से फ्लाइट संचालन शुरू होने की संभावना और एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा क्या-क्या एहतियात बरता जाए, उसे लेकर मंथन हुआ।
विज्ञापन


कहा गया कि अगर 15 अप्रैल से फ्लाइट शुरू होती है तो एयर लाइंस कंपनियां यात्रियों को विमान रवानगी के तीन घंटे पूर्व बोर्डिंग पास के लिए बुलाएं। ताकि, एयरपोर्ट पर कोरोना के मद्दनेजर यात्रियों की ठीक ढंग से मॉनीटरिंग की जा सके।

एयरपोर्ट में सुरक्षा पर तैनात पुलिस कर्मी जिन्हें लगेज काउंटर और इंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की चेकिंग करनी होती है, उन्हें पीपीई किट मुहैया कराने की भी बात हुई। यह भी कहा गया कि विमान कंपनियां अपने विमानों का स्लॉट कुछ इस तरह से निर्धारित करें कि दो फ्लाइटों के आगमन-प्रस्थान के समय में कम से कम दो घंटे का अंतर हो। एयरपोर्ट पर दुकानें को सैनिटाइज करने संबंधी बात भी कही गई।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि शहर से एयरपोर्ट आने वाले कर्मचारियों को उनका आईकार्ड देखने के बाद पुलिस उन्हें न रोके। इसी तरह जिन यात्रियों को विमान पकड़ना है, उन्हें अपनी टिकट का डाक्यूमेंट दिखाने के बाद एयरपोर्ट आने दिया जाए। बैठक में आईजी केपी सिंह, पीडीए वीसी टीके सीबू, एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव, एसके सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें