फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों के घर फूंके

विज्ञापन
प्रयागराज मांडा में अनुसू​चत जा​त के लोगों के फूंके गए घर। - फोटो : NAINI
विज्ञापन
सभासद समेत अनुसूचित जाति
विज्ञापन

के चार लोगों के घर फूंके
मांडा के भारतगंज में तनाव, एक हिरासत में
मांडा (प्रयागराज)। भारतगंज के अंबेडरनगर में मंगलवार की दोपहर वार्ड सभासद समेत अनुसूचित जाति के चार लोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके घर फूंक दिए गए। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर एसडीएम और कई थानों की फोर्स ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मुख्य आरोपी के बेटे को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में कामिल और मुहर्रम का अनुसूचित जाति के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों पिछले चार दिनों सेे वार्ड सभासद हीरावती देवी पत्नी ओमप्रकाश कलंदर, सियाराम सोनकर, बसंती देवी और ढ़नगू को जमीन खाली करने के लिए धमका रहे थे। मंगलवार दोपहर लगभग कामिल और मुहर्रम पहुंचे और घरों को खाली करने को कहा। दूसरे पक्ष ने जब विरोध किया तो संजू देवी को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद उनके मकानों में आग दी। चारों घरों में छप्पर लगे थे, इस कारण थोड़ी ही देर में चारों घर खाक हो गए। सभासद ओमप्रकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित व चौकी प्रभारी भारतगंज सूर्य प्रकाश दुबे फोर्स के साथ पहुंचे। तनाव को देखते हुए कोरांव और मेजा पुलिस को भी बुला लिया गया। थोड़ी देर में सीओ मेजा सहीराम आर्य और एसडीएम मेजा दयाशंकर पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। कहा तुरंत गिरफ्तारी होगी। कामिल और मुहर्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। घर से कामिल के बेटे रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी भूमिका की भी जांच हो रही है। पीड़ितों ने बताया है कि उसने भी धमकी दी थी। आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ साथ मारपीट, धमकी और घर फूंकने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें