करीब एक हफ्ते बाद दो अज्ञात नंबरों से खुद को पवन कुमार बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रजनी का पति बताया और कहा कि उसके पास उन दोनों की अश्लील वीडियो है। जब उसने रजनी से पूछा तो उसने भी कहा कि पवन उसका पति है। उसने 20 लाख रुपये मांगे और न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
लोकलाज के चलते भुक्तभोगी ने कर्ज लेकर उसे आठ लाख रुपये दे दिए। 12 सितंबर को वह बाहर गया था। रात में वापस आने पर रजनी गायब थी। साथ ही लाखों रुपये मूल्य के गहने व दो लाख नकद भी गायब थे। फोन करने पर रजनी व उसके पति पवन ने गालीगलौज की और बकाया रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
गैंग बनाकर करते हैं ठगी, बहन भी शामिल
भुक्तभोगी का कहना है कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि रजनी व उसका पूर्व पति पवन गैंग बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हैं और पूर्व में कई लोगों को ठग चुके हैं। इस सब में उसकी बहन मनीषा उर्फ मुन्नी भी शामिल है। आर्य समाज में शादी के वक्त वह भी मौजूद थी और उसने भी रजनी को विधवा व बेसहारा बताया था।