फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क के लिए भाकियू टिकैत गुट का धरना जारी

Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शंकरगढ़ उपजिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सौंपते हुए किसान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बंधवा में प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना लगातार जारी है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल तक पहुंचने के लिए आज भी सही सड़क नहीं है, जिससे बच्चों और गांव के लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम बारा डॉ. गणेश कनौजिया और अन्य अधिकारी धरना स्थल पहुंचे तथा किसानों से बातचीत की। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर पहले भी कई बार शिकायत और ज्ञापन दिए जा चुके हैं। आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका।
धरनारत किसानों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम बारा ने किसानों द्वारा किए जा रहे मांग को लेकर जल्द ही कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।
मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त वेदव्यास मिश्रा थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे एवं यतेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैया लाल, भंवर सिंह,, चंद्रपाल सिंह, अजयब लाल, मुहीबुल्ला, मानबहादुर सिंह, देबेन्द्र सिंह, इंद्रासेन सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें