फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राजेंद्र मिश्रा बने भाजपा महानगर अध्यक्ष, विनोद को यमुनापार और कविता पटेल को गंगापार की जिम्मेदारी

Fri, 15 Sep 2023 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा ने शुक्रवार को काशी प्रांत के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि गंगापार जिलाध्यक्ष पद पर कविता पटेल और यमुनापार जिलाध्यक्ष पद पर विनोद प्रजापति को दायित्व दिया गया। 
विज्ञापन
भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शुक्रवार को काशी प्रांत के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि गंगापार जिलाध्यक्ष पद पर कविता पटेल और यमुनापार जिलाध्यक्ष पद पर विनोद प्रजापति को दायित्व दिया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के ने राजेंद्र मिश्रा को फिर एक बार प्रयागराज महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।  राजेंद्र मिश्रा को दोबारा जिलाध्यक्ष प्रयागराज महानगर बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राजेंद्र मिश्रा जी 1979 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। 1997 से लेकर 2001 तक भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष और 2010 में भाजपा प्रयागराज महानगर के जिला अध्यक्ष पहली बार बनाए गए जो 2012 तक रहे।  2012 में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 2019 में एडवोकेट हाईकोर्ट हुए और 2020 में पार्टी के द्वारा उन्हें  का प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया। 

बधाई देने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश उमरवैश्य, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, पदुम जायसवाल, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, सचिन जायसवाल,अभिषेक ठाकुर, श्याम चंद्र हेला, विक्रम सिंह भदौरिया, सरोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, अजय अग्रहरि, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, विजय गुप्ता, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, रोहित पप्पू पांडे, पवन राष्ट्रवादी, शिखा खन्ना एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन
Trending Videos

विनोद प्रजापति, भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विनोद प्रजापति बने यमुनापार जिलाध्यक्ष, भाजपाइयों में खुशी

भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें प्रयागराज यमुनापार के जिला मंत्री रहे विनोद प्रजापति को यमुनापार का जिलाध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को बनाए जाने पर पूरे जिले के भाजपाईयो में जश्न का माहौल है। सभी को साथ लेकर चलने वाले मृदूभाषी कर्मठ मेहनती पदाधिकारी को नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित पूरे यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

कविता पटेल, भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री सहित विभिन्न दायित्व का कर चुके हैं निर्वहन

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें प्रयागराज यमुनापार के जिला मंत्री रहे विनोद प्रजापति को यमुनापार का जिलाध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को बनाए जाने पर पूरे जिले के भाजपाईयो में जश्न का माहौल है। सभी को साथ लेकर चलने वाले मृदूभाषी कर्मठ मेहनती पदाधिकारी को नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रजापति को निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित पूरे यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। विनोद प्रजापति इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलामंत्री के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें