भाजपा ने शुक्रवार को काशी प्रांत के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि गंगापार जिलाध्यक्ष पद पर कविता पटेल और यमुनापार जिलाध्यक्ष पद पर विनोद प्रजापति को दायित्व दिया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के ने राजेंद्र मिश्रा को फिर एक बार प्रयागराज महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेंद्र मिश्रा को दोबारा जिलाध्यक्ष प्रयागराज महानगर बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राजेंद्र मिश्रा जी 1979 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। 1997 से लेकर 2001 तक भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष और 2010 में भाजपा प्रयागराज महानगर के जिला अध्यक्ष पहली बार बनाए गए जो 2012 तक रहे। 2012 में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 2019 में एडवोकेट हाईकोर्ट हुए और 2020 में पार्टी के द्वारा उन्हें का प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया।
बधाई देने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश उमरवैश्य, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, पदुम जायसवाल, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, सचिन जायसवाल,अभिषेक ठाकुर, श्याम चंद्र हेला, विक्रम सिंह भदौरिया, सरोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, अजय अग्रहरि, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, विजय गुप्ता, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, रोहित पप्पू पांडे, पवन राष्ट्रवादी, शिखा खन्ना एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।