फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर से मुलायम की बहू को उतारेगी बीजेपी ?

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाने के बाद अब भाजपा के अंदरखाने में चर्चा चल रही है कि फूलपुर संसदीय सीट से किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। हालांकि, तमाम कयासों के बीच अब एक ऐसा नाम आया है, जो बहुत ही चौंकाने वाला है। पार्टी के सूत्र दावा कर रहे हैं कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस सीट को खाली करने के बाद भाजपा फूलपुर संसदीय क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव को उतार सकती है। हालांकि, पार्टी के पदाधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


केशव के डिप्टी सीएम बनने के बाद ही तय हो गया था कि वह फूलपुर सीट से इस्तीफा देंगे। इसके लिए पार्टी इस सीट से केशव के कद का प्रत्याशी लंबे समय से ढूंढ रही थी। यूं तो इस सीट से टिकट पाने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने दावा किया है, लेकिन उसमें से केशव के कद का कोई भी नहीं है।

उधर, पार्टी लगातार पिछड़ी जाति के नेताओं को भाजपा से जोड़ रही है। दूसरे दलों से आए पिछड़ी जाति के तमाम नेता विधानसभा चुनाव के पहले और उसके बाद भाजपा से जुड़ भी चुके हैं, लेकिन इसमें यादव बिरादरी का कोई भी नेता नहीं है। इसी वजह से पिछले दिनों लखनऊ में अमित शाह ने पार्टी के एक यादव कार्यकर्ता के यहां भोजन कर संदेश दिया था कि अब यादवों में भी पार्टी अपनी पैठ बनाएगी। ऐसे में अगर अर्पणा यादव भाजपा के टिकट पर फूलपुर से चुनाव लड़ती हैं तो वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा यह संदेश देने में कामयाब हो जाएगी कि अन्य पिछड़ी जातियों के साथ अब यादव भी उसके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें