फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अभी कई अन्य नेताओं को सौंपेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sun, 18 Jul 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पार्टी के कुछ नेताओं को तमाम आयोगों के महत्वपूर्ण पद सौंपने की तैयारी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश महिला मोर्चा में तीन तो पार्टी के तमाम प्रकोष्ठों में पांच नेताओं को सहसंयोजक बनाने के बाद भाजपा अगले कुछ दिनों के दौरान प्रयागराज के कई अन्य भाजपा नेताओं को संगठन और कुछ आयोगों में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल अगले वर्ष ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ और पुराने नेताओं के कद को देखते हुए भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है। ताकि अगले वर्ष चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र से खड़े होने वाले प्रत्याशियों की राह आसान हो। इसी वजह से जहां डॉ. कृतिका, कविता यादव, आकांक्षा सोनकर को प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है तो वहीं सुनील जैन, अरविंद सिंह, रणजीत सिंह, पदुम जायसवाल, मलयज शर्मा जैसे पुराने नेताओं को पार्टी द्वारा बनाए गए प्रकोष्ठों में सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंप दी है।

चर्चा है कि एमएलसी के खाली सीटों पर भी प्रयागराज के किसी नेता को चुना जा सकता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में कुछ आयोगों के महत्वपूर्ण पदों पर भी स्थानीय नेताओं के  नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए हैं। 15 अगस्त के पहले तमाम आयोग में प्रयागराज के कम से कम आधा दर्जन नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टी कुछ और नए प्रकोष्ठ का भी गठन अगले कुछ दिन के दौरान कर सकती है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों की लगा रहा जमघट
भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता दिन भर लगा रहा। प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद चुनी गई कविता यादव त्रिपाठी के घर जाकर आज काफी लोगों ने बधाई दी। इस दौरान पार्टी नेता मृदुला पांडेय, अर्चना शुक्ला, दुर्गेश नंदिनी ने बुके देने के साथ कविता का मुंह मीठा करवाया। शहर से बाहर होने के बावजूद प्रदेश महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुईं कृतिका अग्रवाल को भी फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपाइयों ने बधाई दी।  वहीं दूसरी ओर प्रकोष्ठों में बनाए गए पांच सहसंयोजक को पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, नरेंद्र देव पांडेय, डा. एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल आदि ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें