भाजपा आगामी पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर अंदावा में हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। नेताओं ने पंचायत की सभी सीटों पर जीत का दावा भी किया।
त्रिस्तरीय चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अगुवाई में हुई बैठक में चुनाव की रणनीति का खाका तैयार किया गया।
स्वामी प्रसाद ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव में सीधी भागीदारी करेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तेज होगा। बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल, बाबूराम निषाद, सुभाष चंद्र कुशवाहा, हरिओम मिश्रा, शिवदत्त पटैल आदि मौजूद रहे।