फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाजपा की ओर से बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए लगाई गई होर्डिंग, भगवा की जगह नीले रंग का प्रयोग

Sat, 07 Jun 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा की ओर से बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए शहर में होर्डिंग लगाई गई है। आमतौर पर भाजपा की से हिंदू त्योहार या राष्ट्रीय पर्व पर ही होर्डिंग लगाई जाती है। पहली बार बकरीद के मौके पर लगाई गई होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में बकरीद की बधाई वाला भाजपा का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की ओर से बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए शहर में होर्डिंग लगाई गई है। आमतौर पर भाजपा की से हिंदू त्योहार या राष्ट्रीय पर्व पर ही होर्डिंग लगाई जाती है। पहली बार बकरीद के मौके पर लगाई गई होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। सिविल लाइंस समेत शहर के कई हिस्सों में लगे इन पोस्टरों में भगवा रंग की जगह नीले रंग का प्रयोग किया गया है। हालांकि भाजपा के झंडे के रूप में बैनर के बॉर्डर पर हरा और केसरिया रंग की पतली पट्टी दिख रही है। बाकी पूरा बैनर नीला है।

विज्ञापन


होर्डिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की फोटो हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का भी चित्र लगा हुआ है। यह पोस्टर भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर लगवाई गई है या किसी कार्यकर्ता ने लगवा दिया है इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें