बोले- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सांसद केशरी देवी, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने भाजपा नेताओं से कहा कि अब समय काफी कम बचा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए जनता ने पूरा मन बना लिया है। जेपी नड्डा ने गणेश केसरवानी को मेयर बनने पर बधाई दी। गणेश के मेयर बनने के बाद वह नड्डा पहली बार प्रयागराज आए हैं।