आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से श्रद्धालु संगम आए थे। स्नान के बाद सभी अलोपी देवी मंदिर पहुंचे। वहां भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने एक महिला श्रद्धालु का बैग उड़ा दिया। बैग में पांच लाख नकद और गहने थे।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की पी सरस्वथम्मा अपने क्षेत्र के अन्य श्रद्धालुओं के साथ प्रयागराज आई थीं। सभी ने शुक्रवार को संगम स्नान किया और रात में अलोपीदेवी मंदिर पहुंच गए। वहां भीड़ थी। साथ आए श्रद्धालुओं ने अपनी नकदी सरस्थम्मा के बैग में रख दिया था। भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उनका बैग पार कर दिया। बैग में तकरीबन पांच लाख 10 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, सोने के गहने, स्टोन समेत कई कागजात थे। लोगों को पता चला तो वहां अफरातफरी मच गई। बाहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चेकिंग भी की लेकिन बैग चुराने वाली महिलाएं नहीं मिलीं। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
होटल से टीवी, इवर्टर समेत कई सामानों की चोरी
प्रयागराज। जानसेनगंज में होटल वशिष्ठ से तीन एलसीडी टीवी, चार स्टेप्लाइजर, 20 सेट टोटीस ड्रिल मशीन और इंवर्टर आदि सामान चोरी हो गए। छह मार्च को रिपोर्ट दर्ज पेक्टर ने बताया कि तहरीर में बताया गया था कि घटना 27 जनवरी की है। रिपोर्ट लिख ली गई है।