सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के पास शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी से मारपीट की गई। दबंगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गंगापार अध्यक्ष अपनी गाड़ी से झूंसी के एक पूर्व प्रधान के साथ पार्टी के कार्यकर्ता के घर तिलक समारोह में जा रहे थे।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के पास शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी से मारपीट की गई। दबंगों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गंगापार अध्यक्ष अपनी गाड़ी से झूंसी के एक पूर्व प्रधान के साथ पार्टी के कार्यकर्ता के घर तिलक समारोह में जा रहे थे। पूर्व प्रधान की तहरीर पर सरायइनायत थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। झूंसी के नरायनदास का पुरा गांव के पूर्व प्रधान रामअवध सोनकर उर्फ लल्लू ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी के साथ अंदावा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव के पास एक ढाबे के मालिक से घर का पता पूछा। आरोप है कि इसी को लेकर ढाबा संचालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पूर्व प्रधान राम अवध के साथ ही अश्वनी द्विवेदी से भी मारपीट की। दबंगों ने जिलाध्यक्ष की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। रविवार को ढाबा संचालक सोनू सिंह, विक्रम सिंह समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
शनिवार को मैं अदावा स्थित अपने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी अर्पित मान सिंह के यहां तिलक समारोह में गया था। रास्ते में दो लोग आपस में लड़ रहे थे, जिन्हें मैंने बचाने का प्रयास किया। उस वक्त तो बात खत्म हो गई, लेकिन जब मैं वहां से लौटने लगा तो मेरे ऊपर हमला किया गया। जिसमें मेरी गाड़ी पर पथराव किया गया। इसके साथ ही साथ गाड़ी का टायर पंचर कर दिया गया। साथ ही फायरिंग भी की गई। किसी तरीके से मैं पुलिस संरक्षण में बचकर घर तक पहुंचा। - अश्वनी द्विवेदी, गंगापार, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी