फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन पथ मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राम वन गमन पथ मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी भाजपा
विज्ञापन

0 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रयागराज। अगले वर्ष की शुरूआत में पांच जनवरी को राम वन गमन पथ मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं। श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक मेें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि राम के आदर्श एवं चरित्र के बगैर भारत का अस्तित्व ही नहीं रह जाता। क्योंकि प्रभु श्री राम हमारी श्रद्धा आस्था के साथ इस देश की राष्ट्रीयता के प्रतीक है। राम वन गमन पथ मार्ग का मुख्य हिस्सा प्रयागराज का श्रृंगवेरपुर धाम है । इसी वजह से वहां राम वन गमन पथ मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हम सभी को बड़ी संख्या में पहुंचना है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बैठक में शंकरलाल, कुमार नारायण, विवेक अग्रवाल, देवेंद्र मिश्र, परमानंद वर्मा, रितेश केसरवानी, आशीष जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें