फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी से रूबरू हुए प्रत्याशी 

Thu, 20 Oct 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भाजपा से विधानसभा चुनाव के लिए  टिकट की चाह रखने वाले पार्टी नेताओं ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा से मुलाकात की। बीएसएनएल के गेस्ट हाउस में सुनील भाई ओझा से जिले की गंगापार एवं यमुनापार विधानसभा सीटों के कई नेता अपने बायोडाटा के साथ मौजूद हुए। इस दौरान अधिकांश संभावित उम्मीदवारों ने अपने को बेहतर प्रत्याशी के रूप में पेश करने का हर संभव प्रयास किया। 
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रदेश सह प्रभारी को आज झलवा स्थित सीपी गौतम इंटर कॉलेज में शहर पश्चिम विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शामिल होना था लेकिन सदर मंडल के उपाध्यक्ष विजय साहू की मौत हो जाने की वजह से सम्मेलन स्थगित हो गया। शाम को बीएसएनएल के गेस्ट हाउस में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी  करने वाले सुशील मिश्रा, सुबोध सिंह, नंद लाल पटेल, डा. भगवत पांडेय, बृजेश भारतीय, आनंद सोनकर, राजमणि कोल, आरपी कोल, तुलसीदास राणा आदि से मुलाकात की। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों से फीडबैक लिया। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे, आंदोलन आदि के बारे में भी उन्होंने पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें