फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : स्वाधीनता संग्राम एवं जनजातीय वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहा बिरसा मुंडा का जीवन

Wed, 15 Nov 2023 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आदिवासियों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने शौर्य और पराक्रम से जनजातीय समुदायों को संगठित कर विदेशी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बिरसा मुंडा जी 148वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयाग महानगर की ओर से पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आदिवासियों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने शौर्य और पराक्रम से जनजातीय समुदायों को संगठित कर विदेशी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने जनजातीय समुदाय के उत्थान और वन-संपदाओं के संरक्षण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया।

विज्ञापन


कहा कि बिरसा मुंडा  ने आदिवासी समाज को अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संगठित किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जंगलों में रहने वाले समाज के सबसे अन्तिम और वंचित व्यक्तियों में स्वाभिमान और देशभक्ति का भाव पैदा किया। अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने की लड़ाई में उनका योगदान अतुलनीय है। तीर-कमान और भालों के सहारे उन्होंने कई बार अंग्रेजों को पराजित किया। जल, जंगल, जमीन और आजादी के लिए संघर्ष ने उनका नाम अमर कर दिया।

उन्होंने आदिवासियों में जागरूकता के माध्यम से चेतना पैदा की। अपने जोरदार भाषणों से वो लोगों को अंग्रेजों के विरुद्ध एकजुट करने में सफल रहे।इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह पटेल, महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें