फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीरपुर स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, अधूरा भवन और स्टाफ का अभाव

Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बीरपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना पुताई बदहाल
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। अस्पताल परिसर में छह बेड का भवन अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण एनजीओ के माध्यम से हुआ था।
विज्ञापन

भवन में केवल दीवारें खड़ी हैं और लंबे समय से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके आसपास घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। करीब दो वर्ष पूर्व वार्ड बॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं हुई है। वार्ड बॉय की कमी से मरीजों की देखभाल और भर्ती व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
प्रभारी चिकित्सक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि यशोदा आदिवासी निजी तौर पर सफाई करती हैं। उन्हें करीब दो वर्षों से पारिश्रमिक नहीं मिला है। डॉ. नवीन सिंह के अनुसार, किसी निधि से सफाई कर्मी के पारिश्रमिक की व्यवस्था हो जाए तो अस्पताल की सफाई व्यवस्था और बेहतर ढंग से संचालित हो सकती है।
विज्ञापन

दीवारों पर दिखती है गंदगी
अस्पताल भवन की भी कई वर्षों से पुताई नहीं हुई है। दीवारों पर पुरानापन और गंदगी साफ दिखती है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अधूरे भवन को पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने वार्ड बॉय की नियुक्ति और सफाई कर्मी के पारिश्रमिक की व्यवस्था करने को भी कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें