फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार पहुंचे अधिकारियों ने सुनी किसानों की समस्या
- फोटो : samvad
कौड़िहार में बीते तीन दिनों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे, जिससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। नायब तहसीलदार धीरज पटेल समेत अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
उन्होंने कौड़िहार बाजार और नाले में अतिक्रमण को जलभराव का कारण पाया। नायब तहसीलदार ने एनएचएआई को जानकारी दी, पर उनकी टीम भी विफल रही। लोगों ने हाईवे निर्माण के दौरान जल निकासी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है, जिससे कटाई और रबी की बुवाई प्रभावित है। मौके पर संजीव कुमार मिश्रा, मोनू सिंह, दरोगा यादव, भाई लाल, मनोज सरोज आदि रहे।