बुक कराई गई बाइक की रसीद।
- फोटो : अमर उजाला।
बुजुर्ग रामलाल लगाते रहे चक्कर
सुबह युवक के पिता रामलाल छिवकी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बाइक पटना पहुंच गई है 12742 पटना-वास्को द गामा एक्सप्रेस से उनकी बाइक शनिवार 13 मई की शाम यहां आ जाएगी। बुजुर्ग रामलाल एक बार फिर छिवकी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बाइक नहीं मिली। मुंबई से उनके बेटे रामकुमार को जानकारी मिली कि बाइक उसी ट्रेन से वास्को द गामा पहुंच गई है। अब वह शुक्रवार को उसी ट्रेन से प्रयागराज छिवकी आएगी।
पीड़ित यात्री रामकुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलमंत्री को ट्वीट कर शिकायत करने पर अधिकारी हरकत में आए
रामलाल शुक्रवार की सुबह तीसरी बार छिवकी पहुंच गए। सुबह ट्रेन 4.45 बजे आई, तीन मिनट का ठहराव होने की वजह से एक बार फिर से यहां बाइक उतारी नहीं जा सकी और पटना पहुंच गई। रेलवे की इस लापरवाही की शिकायत रामकुमार ने ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री से की। प्रयागराज में बाइक न आने की वजह से रामकुमार शनिवार को 13202 मुंबई जनता से प्रयागराज के लिए चल दिया। अब वह शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचेंगे। रामकुमार ने कहा कि बहन की शादी भी हो गई और वह बाइक भी न दे सके।
यात्री की शिकायत मिली है। यह चूक कैसे हुई इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पटना से बाइक मंगवाई गई है, जो शनिवार को यहां पहुंच जाएगी। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।