फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं से भगा पैकेट लेकर भाग निकला बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं से भरा पैकेट लेकर भाग निकला बाइक सवार युवक
विज्ञापन

शंकरगढ़ का दवा दुकानदार लीडर रोड पर आया था दवा खरीदने
प्रयागराज। शाहगंज के लीडर रोड डिवाइडर रखा दवा का पैकेट लेकर बाइक सवार युवक भाग निकला। दवा व्यवसायी ने बाइक सवार युवक को दौड़ाया भी लेकिन वह भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शंकरगढ़ के दवा व्यवसायी विकास द्विवेदी बुधवार की शाम थोक में दवा खरीदने लीडर रोड आए थे। एक दुकान से दवा खरीदने के बाद उन्होंने दवाओं से भरा पैकेट सड़क के बीच डिवाइडर पर रख दिया और दूसरा पैकेट लेने दुकान में चले गए। वह जैसे ही दवा लेकर वापस लौटने लगे देखा कि एक युवक ने डिवाइडर पर रखा उनका पैकेट उठाया और भाग निकला। वह चिल्लाते हुए दौड़े लेकिन युवक भाग निकला था। पहले तो युवक की खोजबीन हुई फिर पुलिस को सूचना दी गई। आस पास के सीसीटीवी भी चेक किए गए लेकिन रात होने के कारण किसी फुटेज में गाड़ी नंबर का पता नहीं चल पाया। एसओ शाहगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विकास द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने दवा का पैकेट डिवाइडर पर इसलिए रखा था कि ई रिक्शा पर आसानी से लाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें