फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटहा गांव के सामने बुधवार शाम अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से जा भिड़ी। कार में सवार दंपती जख्मी हो गए। बाइक सवार शिक्षक को राहगीरों ने रामनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बहाल कराया।
विज्ञापन

हंडिया सैदाबाद निवासी विरेंद्र कुमार शुक्ल (50) भारतगंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। विरेंद्र कुमार शुक्ल खरकौनी नैनी में मकान बनाकर परिवार संग रहते थे। बुधवार शाम को वह बाइक से विद्यालय से नैनी लौट रहे थे। वह जैसे ही हाईवे पर कोटहा गांव के सामने पहुंचे सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
इसके बाद सड़क के किनारे पेड़ से कार टकरा गई। कार की टक्कर से शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीर उन्हें रामनगर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार सवार दुर्गा नगर, थाना लक्ष्मी सागर भुवनेश्वर (ओडिशा) निवासी रंजना दत्ता अपनी पत्नी अंजना दत्ता के साथ संगम स्नान कर लौट रहे थे। हादसे में पति-पत्नी जख्मी हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें