फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बाइक सवार बदमाशों ने मकान पर फेंका बम, बरामदे में सो रहे मां-बेटे घायल

Fri, 29 Mar 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के महरौडा गांव निवासी अमरावती देवी उनके दो पुत्र राम बहादुर व शिव बहादुर और प्रतापपुर थाना थरवई के एक रिश्तेदार गुलशन के साथ बाहर बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि गुरुवार की  आधी रात बाद लगभग एक बजे बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बरामदे में सो रहे उन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए दो शक्तिशाली बम से हमला किया। 
विज्ञापन
बम के हमले में घायल मां-बेटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी सहसों के महारौडा गांव में गुरुवार रात्रि बाइक से आए बदमाशों ने बमबाजी करते हुए फरार हो गए। जिससे बरामदे में सो रही एक महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी के तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन











सरायइनायत थाना क्षेत्र के महरौडा गांव निवासी अमरावती देवी उनके दो पुत्र राम बहादुर व शिव बहादुर और प्रतापपुर थाना थरवई के एक रिश्तेदार गुलशन के साथ बाहर बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि गुरुवार की  आधी रात बाद लगभग एक बजे बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बरामदे में सो रहे उन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए दो शक्तिशाली बम से हमला किया। बम दीवार में टकराया और चारों तरफ धुआं ही धुआं भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बरामदे में सो रहे अमरावती देवी तथा उनके दो पुत्र घायल हो गए। बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। घायलों को बचाते हुए तत्काल सरायइनायत व सहसों पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
 
तेज बहादुर सप्रू से चिकित्सकों ने इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल राम बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने थाना थरवई के प्रतापपुर गांव के  दो लोगों के खिलाफ विभिन्न थराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। उसके बाद मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बम के हमले में चारों तरफ धुआ के साथ दरवाजा कुर्सियां चारपाई क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश बाइक पर सवार थे तथा वह घटना को अंजाम देने के बाद सहंसों की तरह फरार हो गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें