फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident : बरात से लौट रहे बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Sat, 24 May 2025 05:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के ब्यूर चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बरात से लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के ब्यूर चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बरात से लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद बरात में भी हलचल मची रही। 

विज्ञापन


राकेश कुमार यादव (33) पुत्र संतलाल निवासी कुंदनपुर थाना सरायममरेज प्रयागराज अपने रिश्तेदार सालिक राम यादव निवासी अर्जुनपट्टी के लड़के की बरात में हिस्सा लेने के लिए हंडिया थाना क्षेत्र के कनकपुर ब्यूर गांव गए थे। उनके साथ में प्रदीप कुमार यादव (22) वर्ष पुत्र रामसागर निवासी निबिहां थाना कोइरौना जनपद भदोही भी थे।

देर रात बरात से पानी पीने के बाद दोनों युवक बाइक से सैदाबाद की ओर निकल पड़े। वह जैसे ही ब्यूर चौराहे के पास पहुंचते हैं कि सैदाबाद से सिरसा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छिटककर दूर जा गिरे। जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हंडिया पुलिस को दी। दुर्घटना की खबर चौराहे से 500 मीटर दूर बरातियों को भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। राकेश कुमार मुंबई में रहकर ड्राइवरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। वह चार भाइयों एवं तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थे। राकेश की एक लड़की परी (6) और सात माह का एक पुत्र है। घटना से शांति देवी एवं पत्नी वंदना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें