प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना अंतर्गत कटरा गुलाबसिंह चैतही गांव के रहने वाले शिव पटेल उर्फ शिवम अपने फूफा के बेटे की बबारात में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह के गांव का रहने वाले शिव पटेल उर्फ शिवम (18) पुत्र संजय पटेल शुक्रवार शाम को प्रयागराज जनपद के मऊआइमा के घूरघाट (बांके) गांव के रहने वाले अपने फूफा जोखू लाल के बेटे विशाल की बरात सोरांव थाना अंतर्गत हाजीगंज बादलपुर गांव के रहने वाले राम सुमेर के यहां जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए शिव पटेल ने मऊआइमा के खमपुर गांव के रहने वाले दोस्त रोहित कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे।
इस दौरान दोनों प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर भावापुर गांव के निकट पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे शिव पटेल की मौके पर मौत हो गई। जबकि रोहित कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बरात में शामिल लोग आक्रोशित हो गए तथा ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गया।
सूचना पर पहुंचे सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने शव को कब्जे में लेते हुए व घायल रोहित कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।