फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की गई जान, दो लोगों की हालत गंभीर

Sat, 18 Apr 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों के भोपतपुर गांव के सामने ट्रेलर से टकराई बाइक मौके पर जुटे लोग।
विज्ञापन
प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह भोपतपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के सामने प्रयागराज गोरखपुर मार्ग पर एक गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक वाहन को पटरी से मुख्य मार्ग पर चढ़ाने लगा। तभी फूलपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के ड्राइवर साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान राजन (35) पुत्र राम सजीवन, संदीप (32) पुत्र वंशीलाल और धनंजय भारती (25) पुत्र सुरेश भारती निवासी झूंसी थाना क्षेत्र के मलावां खुर्द के रूप में हुई है। जहां डॉक्टरों ने धनंजय भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजन और संदीप को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सहसों के भोपतपुर गांव के सामने ट्रेलर से टकराई बाइक मौके पर जुटे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें