विदेशी महिला इस धारा की भी आरोपी
सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार विदेशी महिला अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के साथ ही एक अन्य अधिनियम के तहत भी आरोपी बनाई गई है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्याें के आधार पर विदेशी अधिनियम 1946 के तहत भी उस पर लगे आरोप सही माने गए हैं। दरअसल, आरोप है कि महिला अवैध तरीके से देश में रह रही थी। 16 नवंबर 2020 में वह मेडिकल वीजा पर आई थी और 2022 में वीजा अवधि खत्म होने के बाद ही वापस नहीं गई। आरोप है कि अवैध प्रवासी होने के बावजूद सरगना ने उसे अपने स्पा सेंटर में रखा।