फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : कई बीमारियों को दावत दे रहा है दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

Fri, 04 Nov 2022 07:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण ही दिन मेें गर्मी और रात में ठंडक होने से वायुमंडल का संतुलन बिगड़ रहा है। इसकी वजह से बड़ी मात्रा में पक्षी और कीट-पतंगे मर रहे हैं। 
विज्ञापन
सर्दी जुकाम में करें योग - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते चार वर्षों में नवंबर माह में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके पीछे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन बताया जा रहा है। सामान्यत: दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस माना गया है,लेकिन अब यह अंतर बढ़कर 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस परिवर्तन का असर सीधे तौर पर आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। वायरस जनित बीमारियां लगातार पांव पसार रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके पीछे जलवायु में परिवर्तन सबसे बड़ा कारण है। 

विज्ञापन



मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण ही दिन मेें गर्मी और रात में ठंडक होने से वायुमंडल का संतुलन बिगड़ रहा है। इसकी वजह से बड़ी मात्रा में पक्षी और कीट-पतंगे मर रहे हैं। मौसम में हो रहे इस प्रकार के बदलाव का असर फसल चक्र पर भी पड़ रहा है। चिकित्सकों का मानना है कि इस प्रकार के मौसम में वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है। वायरल बुखार के बढ़ते मामलों के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है। दूसरा कारण इस बार बरसात का देरी से शुरू होना भी है। इसके कारण भी मौसम में बदलाव दिख रहा है।



बीते पांच वर्षों में नवंबर माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर
2018                       21.0
2019                       18.8
2020                        15.6
2021                        15.4
2022                         17.4
(सामान्य तौर पर अंतर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।)



पूरे भूमंडल पर तापांतर में जो बढ़ोतरी हुई है। उसके पीछे जलवायु परिवर्तन मूल कारण है। हालांकि आने वाले दिनों में यह अंतर कम होगा। - प्रो.एचएन मिश्रा, मौसम विज्ञानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें