फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रकरण : सपा महिला सभा ने भाजपा सरकार के विरोध में लगाए नारे, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

Thu, 04 Jan 2024 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला सभा की पदाधिकारियों ने बीएचयू की छात्राओं के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। सपा महिला सभा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार के मामले में बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेताओं, पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां महिला सभा की पदाधिकारियों ने वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दो माह पूर्व छात्रा के साथ दुराचार एवं उत्पीड़न की घटना में शामिल दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाने, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


महिला सभा की पदाधिकारियों ने बीएचयू की छात्राओं के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। सपा महिला सभा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार के मामले में बाढ़ सी आ गई है। आये दिन कोई न कोई गंभीर घटना जरूर होती है। बी एच यू की घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जानबूझ कर देरी कर रही है।

छात्राओं को न्याय मिलने की बजाय उल्टे उनके ऊपर मुकदमे दर्ज करने की निंदा करते हुए कहा की आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक तेज किया जायेगा। इस दौरान यमुनापार अध्यक्ष सत्य भामा मिश्रा, सुमन शर्मा, कमला यादव, निर्मला यादव, इन्दु यादव, सारिका यादव, गीता भारती, पूनम पटेल, संतरा देवी, सुधा यादव, संगीता पाल, कौशल्या यादव, कमलेश केसरवानी, क्षमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें