फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचएस के आयुष कुमार जिले के टॉपर

विज्ञापन
cisce result 2018
विज्ञापन

सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन) की ओर से जारी आईसीएसई (10वीं) के परिणाम में ब्वायज हाईस्कूल (बीएचएस) एवं कॉलेज के आयुष कुमार ने 500 में 489 अंक (97.8 फीसदी) लेकर जिले में टॉप किया। एनसीआर में कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार मेहता के पुत्र आयुष को गणित, कंप्यूटर साइंस में 100 अंक, हिंदी में 99, अंग्रेजी और साइंस में 98 अंक मिले हैं। आईसीएसई में जिले में दूसरी रैंक दो छात्रों को मिली है। दूसरी रैंक सेंट जोसफ कॉलेज के दो छात्रों तेजस श्रीवास्तव एवं विनायक सक्सेना को मिली है। इन दोनों मेधावियों को 500 में 488 अंक मिले हैं।

विज्ञापन


दूसरी रैंक पाने वाले तेजस श्रीवास्तव सेंट जोसफ के बारहवीं के टॉपर वरूल श्रीवास्तव के छोटे भाई हैं, इस प्रकार दोनों भाईयों ने दसवीं और बारहवीं में अपने स्कूल में पहली रैंक के साथ जिले में दूसरी रैंक हासिल की है। तेजस के साथ संयुक्त रूप से दूसरी रैंक हासिल करने वाले सेंट जोसफ के ही विनायक सक्सेना का लक्ष्य आईआईटी से बीटेक करने का है। दसवीं में तीसरी रैंक पर तीन विद्यार्थी हैं, सेंट मैरी कान्वेंट की गरिमा जोशी, गर्ल्स हाईस्कूल की शताक्षी श्रीवास्तव एवं आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल के कृष्णा यादव ने 97.4 फीसदी अंक मिले।
दसवीं के परिणाम में इन मेधावियों के साथ एसएमसी की अनन्या सिंह को 97.2 फीसदी अंक मिले हैं जबकि एसएमसी की ही स्तुति आनंद, बीएचएस के आबिद अली, प्रांजल खरे, सेंट जोसफ के आरोह श्रीवास्तव, आईपीईएम के उत्कर्ष श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंक मिले। सीआईएससीई के परिणाम में शहर के अधिकांश स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को गणित, कंप्यूटर साइंस में पूरे 100 अंक के साथ हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी में 99 से 95 के बीच अंक मिले हैं।
विज्ञापन


जिले के टॉपर
1.आयुष कुमार                97.8 फीसदी              बीएचएस
2. तेजस श्रीवास्तव          97.6 फीसदी          सेंट जोसफ कॉलेज
2. विनायक सक्सेना         97.6 फीसदी          सेंट जोसफ कॉलेज
3. गरिमा जोशी             97.4 फीसदी            सेंट मैरी कान्वेंट
3. शताक्षी श्रीवास्तव       97.4 फीसदी            गर्ल्स हाईस्कूल
विज्ञापन

3. कृष्णा यादव             97.4 फीसदी           आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें