भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील कोरांव में पहुंचकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कोरांव विनय बरनवाल को सौंपा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला, शिवदानी पाल, बुद्धि प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
ज्ञापन में यमुना एक्सप्रेसवे का आवासीय प्लॉट का अतिरिक्त मुआवजा अविलंब वितरित किए जाने, नए भूमि अधिग्रहण के प्रावधान के अनुरूप 20 फीसदी विकसित भूमि प्रभावित परिवारों को समय से दिए जाने समेत अन्य मुद्दे उठाए। ज्ञापन में क्रेशर प्लांट और ग्रामीण इलाकों में संचालित ईंट-भट्टों और क्रेशर प्लांट फैक्टरी से होने वाले प्रदूषण से आम नागरिकों और किसानों को मुक्ति दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन स्वीकार करते हुए तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल ने तहसील स्तर से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।