फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भगवान राम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटे भरत

Thu, 29 Oct 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के तुलापुर गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार
विज्ञापन
तुलापुर में चल रही रामलीला के छठवें दिन चित्रकूट में राम और भरत के मार्मिक मिलन का मंचन किया गया। भरत ने अयोध्या लौटकर राजभार संभालने के लिए राम से करुण विनय किया। राम ने पिता के वचन का पालन करते हुए भरत को खड़ाऊं देकर विदा किए।
विज्ञापन

इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण पंचवटी की ओर प्रस्थान किए। पंचवटी में रावण द्वारा मारीच के सहयोग से सीता हरण की लीला का सजीव मंचन हुआ। सीता हरण के दृश्य पर दर्शकों में आक्रोश और भावुकता दोनों देखी गई। राम की भूमिका में सुमित मिश्र, लक्ष्मण में अंश पांडेय, भरत में कृष्णा मिश्र और सीता में अक्षत मिश्र ने अभिनय किया। रावण का किरदार अभिषेक मिश्र ने निभाया। समिति के अध्यक्ष मनीषानंद मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें