ट्रेन दक्षिण भारत में मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग, तिरुपति बाला जी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी का भ्रमण करवाएगी। यात्रा 10 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक की है। ट्रेन में स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू के कोच लगाए गए हैं। स्लीपर क्लास का किराया 20,870, एसी थ्री का 33,628 एवं एसी टू का किराया 46,557 रुपये निर्धारित किया गया।
यात्री 1022 रुपये प्रतिमाह ईएमआई पर भी टिकट ले सकते हैं।
ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर एवं सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। यात्रा किराये में ही नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन एवं नॉन एसी होटलों में ठहरने एवं स्थानीय ट्रांसपोर्ट भी शामिल हैं। एसी टू के यात्रियों के लिए एसी रूम एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से कराई जा सकती है।