कुल 36 अतिथि प्रवक्ताओं को नियुक्त किया जाएगा। इनमें से 26 अतिथि प्रवक्ताओं को स्ववित्तपोषित विभागों में रखा जाएगा। सर्वाधिक 10 अतिथि प्रवक्ता कृषि विषय, सात-सात अतिथि प्रवक्ता विधि एवं बीफार्मा और चार अतिथि प्रवक्ता कंप्यूटर अप्लीकेशन की पढ़ाई के लिए रखे जाएंगे। विधि एवं कंप्यूटर अप्लीकेशन के लिए आठ अगस्त और बीफार्मा एवं कृषि विषय के लिए 10 अगस्त को इंटरव्यू होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा संस्कृत, दर्शनशास्त्र एवं रक्षा अध्ययन विषय के लिए अतिथि प्रवक्ता के एक-एक पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को छह अगस्त और अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं प्रबंधन में अतिथि प्रवक्ता के एक-एक पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सात अगस्त को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी, ताकि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कक्षाओं का संचालन समय से शुरू कराया जा सके।
नए विषयों में जल्द ही स्थायी भर्ती की तैयारी
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि अगस्त से नए विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू होना है और समय कम बचा है। इस वजह से अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जा रही है। शिक्षकों के स्थायी पदों पर भर्ती में थोड़ा समय लगता है। जल्द ही स्थायी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अतिथि प्रवक्ता को 35 हजार मानदेय
राज्य विवि की वित्त समिति ने निर्णय लिया है कि अतिथि प्रवक्ता को प्रति लेक्चर एक हजार रुपये और प्रतिमाह अधिकतम 35 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे।