धनूपुर ब्लॉक के डांड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता में ख्योंखर भदोही की टीम फाइनल मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की। डीसीबी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच ख्योंखर भदोही और वनपुरवा धनूपुर टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ख्योंखर की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट खोकर 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वनपुरवा की टीम सिर्फ 56 रन ही बना पाई। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला पंचायत सदस्य बबीता बिंद व समाजसेवी नंदलाल बिंद ने शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉमेंटेटर की भूमिका अनिल कुमार व शमशाद ने निभाई। आयोजक संतलाल बिंद, मुलायम बिंद ने आभार जताया। इस मौके पर अंकित, गणेश, संजय कुमार, राकेश, हनुमान, चंद्रेश, धीरेंद्र, वीरेंद्र, शिवशंकर, अंकुश, नीरज मौजूद रहे।