फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंधे मोड़ से सावधान...दरोगा के बुलेट सवार बेटे की गई जान

Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो कृष्णकांत गौतम।
विज्ञापन
मेजारोड ओवरब्रिज पर बने अंधे मोड़ से आए दिन बाइक एवं कार सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बुधवार रात नैनी से मिर्जापुर जा रहे बुलेट सवार दरोगा का बेटा भी इसी अंधे मोड़ का शिकार हो गया। वह ओवरब्रिज के रेलिंग से टकराने के बाद सामने से आ रही कार से टकरा गया जिससे वह करीब 25 फीट नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके के रहने वाले कैलाश नाथ गौतम वाराणसी के थाना रोहनिया में उपनिरीक्षक हैं। इन दिनों उनकी 39 बटालियन पीएसी मिर्जापुर में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए ड्यूटी लगी है। उनका परिवार नैनी के एडीए कॉलोनी में रहता है। उनके दो बेटों में छोटा कृष्णकांत गौतम (23) प्रतियोगी छात्र था।
बुधवार रात वह बुलेट से अकेले ही मिर्जापुर जा रहा था। जैसे ही वह प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर मेजारोड ओवरब्रिज पर पहुंचा कि अंधे मोड़ पर रेलिंग से टकराने के बाद सामने से आ रहे कार से टकराया गया। इस दौरान वह ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से पिता और माता नीलम गौतम का हाल बेहाल है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

पिता कैलाश नाथ गौतम ने बताया कि बुधवार शाम को ही बेटे ने उन्हें बुलेट से छिवकी स्टेशन छोड़कर घर गया था। रात में वह हादसे का शिकार हो गया। पिता के मुताबिक, कृष्णकांत घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। वह मिर्जापुर क्यों जा रहा था, यह पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें