कस्बे की सड़क एक दशक से ध्वस्त है। आरोप है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। अब सड़क चलने लायक भी नहीं है, जिससे कस्बे के लोग परेशान हैं। कस्बे के लोगों का आरोप है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। कस्बे के संतोष पांडेय ने बताया कि लाल जी भारतीया के घर तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। एक दशक बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी।