सूबेदारगंज पुल के लिए सेना के बजट का कैबिनेट की मंजूरी
सूबेदारगंज रेलवे पुल में सबसे बड़ी बाधा बन रहे चौफटका में निर्माण कार्य के मसले को हल कर लिया गया है। जिसमें सेना को 14 हजार स्क्वायर मीटर जमीन के लिए 74 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। वहीं कैबिनेट से मंजूरी के बाद एक सप्ताह में शासनादेश आ जाएगा। इसके बाद चौफटका की तरफ भी पुल का निर्माण शुरु हो जायेगा।
व्यय वित्त समिति ने सशर्त एनओसी के लिए एयरफोर्स की तरफ से जारी किए गए बजट को मंजूरी दे दी है। अब शासनादेश मिलते ही पुल का शेष निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।