बद्री प्रसाद कुंभ मेला डिवीजन के अवर अभियंताओं की सूची में सातवें नंबर हैं। वरिष्ठता क्रम में श्रीराम सिंह पहले नंबर पर हैं। ये कुंभ मेला के स्टोर इंचार्ज रह चुके हैं। इनके बाद वरिष्ठता श्रेणी में सनातन कुमार राय, भूपेंद्र कुमार वर्मा, मृत्युंजय चौबे, अरुण कुमार त्रिपाठी, राजकुमार के बाद बद्री प्रसाद का नाम है।
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता की ओर से जारी पत्र में भी कहा गया है कि मेला स्टोर का चार्ज किसी वरिष्ठतम और अनुभवी अवर अभियंता को ही दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर दी गई। इस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की हुई बैठक में स्टोर के चार्ज पर अफसरों को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। इसके बावजूद एक्सईएन ने अनसुनी कर दी।
मेला स्टोर का चार्ज कनिष्ठ अभियंता को दिए जाने को लेकर पत्र मिला है। मेला स्टोर का काम किससे लिया जाए, यह एक्सईएन का अधिकार है। किसी काम करने वाले मेहनती अवर अभियंता को ही चार्ज दिया जाना चाहिए। मेला स्टोर का प्रभार पाने के लिए जो लोग लालायित है उनकी मंशा संदिग्ध है। - रामाशंकर यादव, अधीक्षण अभियंता।