बारात आने से चंद घंटे पूर्व ही युवती शौच का बहाना कर अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद युवती नहीं लौटी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसको लेकर छाईं खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं।
मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक युवती की बारात गुरूवार को प्रतापगढ़ से आनी थी। शादी की तैयारियों को लेकर मेहमानों का आना शुरू था। इसी बीच युवती शौच का बहाना करके घर से बाहर निकली। जिसके बाद वह अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई।