कोहरे की वजह से निरस्त चल रहीं ट्रेनों का निरस्तीकरण मार्च तक बढ़ाने के निर्णय को रेलवे ने वापस ले लिया है। रेलवे ने पूर्व में निरस्त की गई तमाम ट्रेनों को एक मार्च से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस निर्णय से होली के अवसर पर अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
इन ट्रेनों का निरस्तीकरण लिया गया वापस
हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873/12874), सांत्रागाची-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857/22858), सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987/12988), सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी (14005/14006)
रोजाना चलेंगी ये ट्रेनें
राजेंद्र नगर नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393/12394), नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी (12561/12562), कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506)
0000000000000000
कल प्रयागराज आएगी उर्स स्पेशल ट्रेन
अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज के सालाना उर्स में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। कोलकाता-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। यह गाड़ी कोलकाता से 28 फरवरी को सुबह 11.45 बजे चलकर 29 फरवरी शनिवार सुबह 4.25-4.30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। जो कानपुर, आगरा फोर्ट, जयपुर के रास्ते शाम 5.50 बजे अजमेर पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अजमेर से दो मार्च की रात 12.15 बजे चलकर दिन में 2.15-2.30 बजे प्रयागराज एवं अगले दिन सुबह 6.30 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में चार जनरल, 11 स्लीपर कोच, तीन एसी थर्ड, एक एसी टू एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।