फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University News: बीएड, एमएड की प्रवेश परीक्षा एक अक्तूबर को

Mon, 14 Sep 2020 11:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की ओर से बीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षा एक अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने रविवार को पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। पीजीएटी-2 एवं आईपीएस की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में होंगी। परीक्षाएं दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


हालांकि इविवि प्रशासन की ओर से सात सितंबर को ही जारी कर दिया था, जिसमें स्नातक, पीजीएटी-1 और विधि की प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम शामिल था लेकिन पीजीएटी-2 और आईपीएस की प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया था। इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें पीजीएटी-2 एवं आईपीएस की प्रवेश परीक्षाएं एक, तीन, चार एवं पांच अक्तूबर को होंगी।

सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 11 जिलों के 104 केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। इनमें 58 ऑफलाइन और 46 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होंगे। वहीं, प्रयागराज में कुल 53 परीक्षा केंद्र होंगे, जिनमें 37 ऑफलाइन और 16 ऑनलाइन केंद्र होंगे। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, कानुपर, पटना, नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जबकि बंगलुरू, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहले चरण में स्नातक एवं बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी। जो ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में होगी।

दूसरे चरण में पीजीएटी-1, एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा भी ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में होगी, जबकि तीसरे चरण में पीजीएटी-2 और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बीएड की 167 सीटों के लिए 4881, एमएड की 62 सीटों के लिए 1195 और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 781 सीटों के लिए 2344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

पीएजटी-2 एवं आईपीएस की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
एक अक्तूबर -
पहली पाली में बीएड, एमए वूमेन स्टडीज, एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स और दूसरी पाली में एमबीए/एमबीएआरडी, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन, न्एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस), एमएड, एमए इन फिल्म थियेटर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी।

तीन अक्तूबर - पहली पाली में एप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस), एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी), एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमए इन मास कम्युनिकेशन, एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स), एमएससी बोयोकेमेस्ट्री, एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग और दूसरी पाली में एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी), एमपीएड (फिजिकल एजूकेशन), एमएससी इन एनवायर्नमेंटल साइंस, एमएएसी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी, एमएससी इन मटेरियल साइंस, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज (एमडीएस)।

चार अक्तूबर - पहली पाली में बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशनल (बीएसए), मास्टर इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए) और दूसरी पाली में बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, टू इयर्स (दो वर्षीय) एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, एमवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (पीजीडीसीए)।

पांच अक्तूबर - पहली पाली में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी न्यूट्रिशनल साइंस और दूसरी पाली में बीवोक इन मीडिया स्टडीज, बीए इन मीडिया स्टडीज, एमवोक इन मीडिया स्टडीज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें