बकसेड़ा बाजार में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बकसेड़ा बाजार में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साेरांव थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी शिव प्रसाद भारतीया की पुत्री रूमी (22), बहरिया थाना क्षेत्र के बसकेड़ा बाजार में नहर के पास स्थित एक मार्केट में किराए का कमरा लेकर ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी।
विज्ञापन
रूमी सुबह आकर दुकान खोलती और शाम को अपने घर वापस लौट जाती। रविवार को जब देर शाम तक रूमी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन खोजते हुए आए ताे ब्यूटी पार्लर की दुकान के अंदर दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से उसका शव लटक रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूमी ने फांसी क्यों लगाई कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।