फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में विदेशी छात्र हॉस्टल से निष्कासित

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल हॉस्टल में आपस में मारपीट करने वाले दोनों छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। घटना में बीचबचाव कर रहा एक अन्य छात्र भी घायल हो गया था। विवि प्रशासन ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारपीट करने वालों दोनों छात्रों को उनके देश वापस भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


दो दिन पहले आधी रात को एक सामान लाने को लेकर हुए हॉस्टल में रह रहे केन्या के छात्र यूरान लूकस और अफगानिस्तान के शमीउल्ला के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दोनाें को चोट पहुंची। मौके पर पहुंचे वार्डेन और पुलिस के अफसरों ने उन्हें अलग किया। अफगानिस्तान के एक अन्य छात्र मोहम्मद नईम ने भी बीचबचाव किया। उस समय तो लड़ाई शांत हो गई लेकिन कुछ देर बाद यूरान ने नईम पर कैंची से हमला कर दिया। तत्काल पहुंचे वार्डेन और पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे हॉस्टल पहुंचा दिया।
हालांकि मारपीट करने वाले छात्रों ने थाने तथा विश्वविद्यालय के अफसरों से कोई शिकायत नहीं की है।

उनके बीच समझौता हो गया। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों छात्राें को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। वार्डेन प्रोफेसर संजीव भदौरिया ने बताया कि छात्राें ने अंडरटेकिंग भी दी है कि  भविष्य में उनसे इस तरह की गलती नहीं होगी। वार्डेन ने कुलपति को रिपोर्ट सौंपी है। कुलपति के निर्देश पर वार्डेन, चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू की कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद छात्रों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के साथ इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रीलिजन (आईसीसीआर) को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें